जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी द्वारा सामने घाट स्थित “अपना घर आश्रम वाराणसी” में रहने वाले अनाथ बच्चों, वृद्ध, विधवा, आसक्त एवं बीमार लोगों के सहायतार्थ को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उक्त अवसर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका सक्सेना ने अपना घर आश्रम में रहने वाले आश्रितों हेतु खाद्य रसद सामग्री (आटा, दाल, चावल, तेल) आश्रम के प्रबंधक को सौंपा। साथ ही आश्रम द्वारा उनके लिए की दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं समेत आश्रम में मिलने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुये उनके प्रयासों की सराहना किया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष विभा सिंह, उपाध्यक्षा रितिका सिंह, कोषाध्यक्ष मधुलिका सिंह, संयुक्त सचिव गायत्री रामकृष्णन समेत, सरिता केसरवानी, नम्रता सिंह, प्रियंका पाण्डेय, अनु श्रीवास्तव सहित तमाम महिलाएं उपस्थित थीं।