-
अवैध रुप से संचालित गेस्ट हाउस के चलते खुली पुलिस व प्राधिकरण की पोल
-
अवैध रुप से संचालित पेइंग गेस्ट हाउस व होटल के विरुद्ध प्राधिकरण चलाता है अभियान: अश्वनी
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। राम नगरी में शुक्रवार की सुबह संसार का करने वाली घटना ने विकास प्राधिकरण के साथ-साथ पुलिस की पोल खोल कर रख दिया। यह वाली घटना राम मंदिर के वीआईपी गेट नंबर 3 दर्शन मार्ग के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस की है। देखा जाए तो यह गेस्ट हाउस येलो जोन मैं आता है जहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं।लेकिन इस घटना ने श्रद्धालुओं के साथ होने वाली सुरक्षा को तार-तार कर दिया। वहीं विकास प्राधिकरण की माने तो अभी तक विभाग में 1186 पेइंग गेस्ट हाउस के साथ-साथ होटल पंजीकृत है। इसके बाद भी देखा जाए तो सैकड़ो की तादाद में केवल अयोध्या धाम तथा अयोध्या कैंट में प्रमुख चौराहा तथा गली-गली में बिना नक्शे तथा पंजीकरण के अवैध रूप से पेइंग गेस्ट हाउस के नाम पर श्रद्धालुओं से भारी भरकम वसूली भी करने से नहीं चूक रहे हैं। जिसकी खानापूर्ति बीच-बीच में विकास प्राधिकरण के अधिकारी एक दो लोगों पर कार्यवाही कर पूरी कर लेते हैं। मजे की बात तो यह है कि जो घटना जी गेस्ट हाउस में घटी उसे गेस्ट हाउस का पंजीकरण तथा मानचित्र भी विकास प्राधिकरण से नहीं स्वीकृत था।
बताते चलें कि वाराणसी से उक्त महिला श्रद्धालु अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ आई थी। रात में राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस में वह महिला अपने परिजनों के साथ रुकी थी। सुबह जब महिला स्नान कर रही थी तो गेस्ट हाउस का कर्मचारी महिला का अश्लील वीडियो बना रहा था। महिला की नजर युवक पर पड़ी तो वह जोर जोर से चीखने लगी। इस महिला के साथ आए अन्य लोग मौके पर पहुंचे वीडियो बना रहे आरोपी को दबोच लिया। घटना की जानकारी मौके पर पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस को उसके मोबाइल मे कई अश्लील वीडियो मिली हैं। जानकारी होने पर गेस्ट हाउस संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। गेस्ट हाउस में रुकी महिलाओं ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। यह गेस्ट हाउस राम जन्मभूमि के वीआईपी दर्शन मार्ग गेट नंबर तीन के सामने स्थित है। बताया गया कि आरोपी युवक शुक्रवार को सुबह छह बजे नहाते वक्त बाथरूम में महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम जन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने वीडियो बना रहे आरोपी सौरभ गौतम पुत्र पुुत्तन लाल निवासी राधा नगर थाना पयागपुर जिला बहराइच को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया कि आरोपी घटनास्थल राजा गेस्ट हाउस के बगल में स्थित राधे राधे गेस्ट हाउस में वेटर का काम करता था। वहीं विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडे ने बताया इसकी जांच करवाई जा रही है। अगर गेस्ट हाउस अवैध रूप से होगा तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बताया कि अयोध्या धाम तथा अयोध्या कैंट में स्थित अवैध रुप से संचालित गेस्ट हाउस तथा होटलों के खिलाफ बीच-बीच में प्राधिकरण द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है।