स्कूल चलो रैली अभियान को चेयरमैन प्रतिनिधि में दिखायी हरी झण्डी

प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत धनघटा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए हरी झंडी दिखाई। ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान 2025 रैली खण्ड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य अतिथि नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। यह रैली ब्लाक संसाधन केंद्र हैसर बाजार से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय हैसर बाजार तक गयी।रैली में कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी, कंपोजिट विद्यालय मलौली, कंपोजिट विद्यालय कोचरी, कंपोजिट विद्यालय हैसर बाजार, प्राथमिक विद्यालय भंडा खास, प्राथमिक विद्यालय हैसर बाजार के बच्चों ने प्रतिभाग किये।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। उदबोधन के क्रम में सभासद एवम शिक्षकों के द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया जिन्होंने बच्चों को स्कूल आने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रोचक जानकारी दिया। इसी क्रम में नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष नीलमणि जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए नगर पंचायत के समस्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डेस्क बेच, सुंदरीकरण आदि सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही समस्त विद्यालयों में शोलर पैनल एवं आरो प्लांट लगवाने की घोषणा की गई मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, संजय प्रसाद, श्रृंखला पांडेय, विजय यादव, दिग्विजय पांडेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, रोहित कुमार, ईश्र्वर चन्द, अजीत, विवेक सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur