-
महिलाओं ने गांव की ही महिलाओं पर लाखों रुपये गबन करने का लगाया आरोप
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। गांव की महिलाओं ने ही गांव के आधा दर्जन महिलाओं पर पैसे गबन करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि एक वर्ष में लगभग लाखों रुपए का गबन करके हम सब महिलाओं को पैसा वापस नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैडपुर गांव का है। जहां पर निर्मला पत्नी रामदत्त व आधा दर्जन महिलाओ ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है कि गांव के ही कुछ महिलाओं द्वारा 17,700 रुपए समूह के नाम पर जमा कराए गए। जिसमें लगभग कई महिलाओं ने यह रकम जमा की। पीड़िता ने बताया है कि एक वर्ष में लगभग लाखों रुपए का उन महिलाओं द्वारा गबन किया गया है जो वापस नहीं किया जा रहा है। थाने पहुंची निर्मला के साथ रीमा, आरती, संगीता, रामवती, आरती, गेंदावती, चंद्रकाली सहित आधा दर्जन महिलाएं थाने पहुंची है और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।