Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय जफराबाद के बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

  • बच्चों का नामांकन शिक्षकों एवं अभिभावक की जिम्मेदारी: अमरेश

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। अभिनव प्राथमिक विद्यालय ज़फराबाद में सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने स्कूल चलो अभियान से संबंधित पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे विविध स्लोगन बोलते हुए लोगों को नामांकन के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक नामांकन शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि सबसे योग्य शिक्षक सरकारी स्कूलों में है। बेहतर भविष्य के लिए अपने बच्चों का अपने नजदीकी सरकारी स्कूलों में नामांकन कराये।
स्कूल चलो अभियान के पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश सिंह ने बच्चों को पुस्तक वितरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निवेदिता श्रीवास्तव, साजेश सिंह, मालविका सिंह, लीना सिंह, अंजू सिंह, भरत लाल बरनवाल, ऋचा चित्रांशी, संगीता मौर्या, मीना बरनवाल सहित एसएमसी के सदस्य, अभिभावक आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अरविन्द शुक्ला और संचालन लक्ष्मीकांत सिंह ने किया।

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur