फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने सरकारी अधिकारियों को सरकार द्वारा लोकहित में चलाई जाने वाली परियोजनाओं में संयुक्त रूप से भागीदारी करने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। अधिकारियों ने संस्था को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदार बनाने और सहयोग लेने का आश्वासन भी दिया।संस्थाध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया सरकारी उपक्रमों द्वारा लोक कल्याण के लिए चलाई का रही परियोजनाओं में भागीदारी और सहयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से शाहगंज उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रफीक फारूकी को संस्था का सहयोग लेने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।
इस मौके पर अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं पर चर्चा और विमर्श भी हुआ।
अधिकारियों ने स्वास्थ्य और जलवायु पर विशेष परियोजनाओं के क्रियान्वयन की सलाह भी दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, निर्भय जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।