Jaunpur News: मनबढ़ों ने युवक को हाकी—डण्डे से पीटकर किया घायल

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur
  • पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद एक नामजद और तीन अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया मुकदमा

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पास मनबढ़ों ने एक युवक को रोककर उसे हॉकी—डंडे से पीट दिया जिससे उक्त युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा बीते सोमवार को दोपहर में 2 बजे सेवईनाला बाजार से मोहिऊदीन पुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह मोहिउद्दीनपुर पार्क के पास पहुंचा तभी अचानक 4 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने वीरेंद्र को रोक लिया और रोकने के बाद उसे जमकर हॉकी—डण्डे से पीट दिया जिससे वीरेंद्र शर्मा (40 वर्ष) घायल हो गया। जब स्थानीय लोग जुटे तो सभी मौके से फरार हो गये। घायलावस्था में उसे अस्पताल भिजवाया गया। घटना के 3 दिन बाद बृहस्पतिवार शाम को वीरेंद्र शर्मा ने तहरीर दिया।
इस बाबत पूछे जाने थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर के आधार पर सेवईनाला बाजार के लालू यादव और तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Dalimss Sunbeam School Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur