आदर्श मानस सेवा संस्था ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन, 258 लोगों की हुई जांच

  • 56 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे का हुआ वितरण, 30 मरीजों का होगा मोतियाबिन्द का आपरेशन

कृष्णा सिंह/उग्रसेन सिंह
खानपुर, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा में ठाकुर जी के मंदिर पर आदर्श मानस सेवा संस्था के प्रबंधक मुकेश सिंह द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. जगदेव त्रिपाठी, डॉ. सपथ दुबे, डॉ. कमल यादव ने कुल 258 मरीजों की जांच की जिसमें 30 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और 56 मरीजों को निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। मरीजों ने संस्था के प्रबंधक को अपना प्यार आशीर्वाद दिया। चश्मा पाकर मरीजों के चेहरे खुशी से खिले उठे। इस अवसर पर आदर्श मानस सेवा संस्था प्रबन्धक मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान रतन लाल बारी, पूर्व प्रधान ज्ञान प्रसाद कन्नौजिया, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, विनय सिंह, ताड़केश्वर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, नीरज सिंह, शुभम सिंह, बृजेश सिंह, टीपू सिंह, बुलबुल सिंह, विपिन यादव, बंटी सिंह, शेष नारायण सिंह, अजय विक्रम सिंह, विकास सिंह, शुभम सिंह, सौरभ सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur