रूपा गोयल
बांदा। रविवार को सोशलिस्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के प्रभारी कैप्टन रामराज यादव के आवास में पूज्य बीपी मण्डल की स्मृति दिवस के पावन अवसर महान समाज उद्धारक ज्योतिबा फुले जयंती एवं बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती को संयुक्त रूप मनाई गई, जिसमें सोशलिस्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के उपस्थिति पदाधिकारियों एवं बौद्धिक जनों के द्वारा पुष्पार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सोशलिस्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के पदाधिकारियों में प्रभारी कैप्टन रामराज यादव, डीआर यादव जिला महासचिव, विजय बहादुर पटेल कोषाध्यक्ष एवं उपस्थिति प्रबुद्धजनों में अधिवक्ता भूपेंद्र शुक्ला, डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन पटेल, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष समर जीत पटेल, कृष्णा आइडियल विद्यालय के संचालक सौरभ यादव, सेवानिवृत प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय श्री जगनायक यादव आदि लोगों द्वारा महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।
डोमा परिसंघ के जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन पटेल ने सावित्रीबाई फुले के महिला शिक्षा सघर्ष यात्रा एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान धार्मिक अन्ध विश्वास का बहिष्कार करने तथा विज्ञान एवं तर्कवाद से समाजोत्थान की सम्भावना की समीक्षा की।