Jaunpur News: एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गये अनिल त्रिपाठी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में उत्तर-प्रदेश एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन जौनपुर की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। प्रभात कुमार जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, राम मनोहर कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप कुमार प्रदेश महासचिव की देख—रेख में कार्यकारणी की गठन सम्पन्न हुआ।‌ चुनाव अधिकारी विनय यादव मंडलीय अध्यक्ष वाराणसी, सह चुनाव आधिकारी प्रवीण पान्डेय एवं पर्यवेक्षक एस०पी० सिंह जिला सचिव आजमगढ़ की उपस्थिति में निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अनिल त्रिपाठी अध्यक्ष, रामलगन सचिव, देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, रीना कुमारी संगठन मंत्री, सोमेश राव संयुक्त सचिव, वेद प्रकाश निषाद, कोषाध्यक्ष और राजेन्द्र प्रसाद पटेल सम्प्रेक्षक चुने गये। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं संगठन के साथियों की समस्याओं के समाधान अग्रणी रहूंगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS