शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। बाबू जी के नाम से पहचाने जाने वाले तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रबन्धक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्मृतिशेष अशोक सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव महरूपुर स्थित उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर के हनुमान मंदिर पर श्रीराम चरित मानस प्रवचन 13, 14 एवं 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। व्यास के रूप में डॉ. मदन मोहन मिश्र मानस कोविद वाराणसी तथा प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी हैं। इस तीन दिनों के चलने वाले कार्यक्रम में मानस के समस्त सोपनों का विद्वानों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। अशोक सिंह एक समाजसेवी के साथ मानस के बड़े प्रेमी व्यक्ति थे। उनके जीवन में उनका सरल स्वभाव ही उनके व्यक्तित्व का प्रमुख लक्षण था जिससे जनपदवासी उनसे बहुत प्यार करते थे।
मानस कोविद मदन मोहन मिश्रा ने पहले दिन प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से संबंधित कथाएं सुनाईं और प्रभु श्रीराम के बाल रूप की चर्चा किया।
इस मौके पर उनके पुत्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, देवेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्मृति शेष अशोक सिंह की चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कथाकार चंद्र प्रकाश विधार्थी ने कहा कि अशोक सिंह एक समाजसेवी थे। वे अपने जीवन काल में हमेशा गरीबों व असहायों की मदद करते थे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ केपी सिंह, टीडी कॉलेज प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह सिंह, टीडी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, प्रो. आर.एन त्रिपाठी पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश, डा. सूर्य प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. हरिओम त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।