-
सदहा गाँव में शोक की लहर
बीबी सिंह
पट्टी, प्रतापगढ़। तहसील पट्टी के सदहा गांव निवासी और सरल स्वभाव व नेकदिल व्यक्तित्व के धनी मानिकचंद्र उपाध्याय का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और मुंबई में उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गाँव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने व्यवहार, सज्जनता और सेवा-भाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। मानिकचंद्र उपाध्याय के सुपुत्र सर्वेश उपाध्याय, समाजसेवा से जुड़े हुए हैं और जनकल्याण के अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्व. उपाध्याय हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सज्जन, धर्मपरायण और जनसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में गाँव के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकगण और जनप्रतिनिधि शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।