हनुमान जन्मोत्सव में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

  • बजरंग बली समर्पण और भक्ति के अद्भुत संगम हैं: रमेश चन्द्र

मुकेश तिवारी
झांसी। हनुमान जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द द्विवेदी जनपद शिवपुरी के मगरोनी पहुंचे। यहां मंदिर के महंत द्वारा मुख्य पुजारी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को हनुमान जी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करवाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मगरोनी पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि अतुलित बलशाली हनुमान शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। त्रेता युग में उन्होंने लंका विजय में अति महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रभु श्रीराम और उनके भक्त हनुमान की गाथा अनंत काल तक निस्वार्थ प्रेम व समर्पण के लिये जानी जायेगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद शिवहरे, राष्ट्रीय प्रभारी (शिक्षा, संस्कृति एवं विधि प्रकोष्ठ) मयंक ढेंगुला, प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) राकेश तिवारी, बुंदेलखंड के उपाध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी, मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, ऋतिक ठाकुर सहित पूरी युवा टीम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यालय के पीआरओ अरविंद हिंदू, आरके ठाकुर, मिश्रा जी, त्रिपाठी जी, भाजपा विधायक मुकेश खटीक के सुपुत्र सहित राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के हजारों कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया।

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur