-
सपाई कोतवाली पहुंचकर दिये तहरीर
एनके मिश्रा
लखीमपुर, खीरी। आगरा में हुए करणी सेना के प्रदर्शन में सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी देने का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा खेमे में आक्रोश व्याप्त हो गया। सपाई कोतवाली लखीमपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर नगर लखीमपुर निवासी आरोपी अमरेंद्र प्रताप सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया। साथ ही गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की धमकी दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल लाला, विनय तिवारी, आरए उस्मानी पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, तृप्ति अवस्थी, मो कय्यूम सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















