-
बारिश से ईंट भट्ठा संचालकों को भारी झटका
जितेन्द्र सिंह चौधरी/घनश्याम सिंह
रामेश्वर, वाराणसी। ग्रामीण अंचल क्षेत्र में रविवार की सुबह एकाएक मौसम में आये परिवर्तन के बाद तेज आधी-तूफान व बारिश के चलते किसानों द्वारा खेंतों में गेंहू के फसल की कटाई कर छोड़े जाने से फसल एक दूसरे के खेत में उड़ गया। वहीं बारिश होने से गेहूं का फसल नष्ट हो गया। साथ ही इस बारिश से ईंट भट्ठा संचालकों को भारी झटका लगा है। बारिश के चलते कच्चा ईंट पानी में भीग जाने से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही आम के बागवान मालिकों को जोर सा झटका लगा है।
क्षेत्र के पेडुका गांव में शशिभूषण सिंह का टीनसेड उड़ गया जिसमें दस सीमेंट का चार चकनाचूर हो गया। भूईली में भान सिंह का आम का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। परसीपुर के गिरजा सोनकर के पिकअप के ऊपर नीम का पेड़ गिर जाने से काफी क्षति पहुंचा है। साथ ही गांवों में कई लोगों के टिन सेडर (छप्पड़) उड़ गये तथा सड़क पर पंचक्रोशी मार्ग रामेश्वर में आम का विशाल पेड़ गिरने व बिजलीं का खम्भा टूटने से आम जनमानस ठप हो गया। क्षेत्र के रामेश्वर, पांचो शिवाला, तेन्दुई, रैसीपुर, मनियारीपुर, हाथी, सत्तनपुर, जंसा, अकेलवा सहित आदि में रविवार को पहले काफी तेज हवा के साथ आधी तूफान के कारण लोग घरों में ढुक गये। आधी तूफान के चलते गेंहू का फसल उड़ गया तथा आम के बागवानों से आम का टिकोरा गिरने से आम के बागवान मालिकों काफी झटका लगा है। पंचक्रोशी मार्ग बरेमा, पांचो शिवाला के पास पेड़ गिर गया जिससे आवागमन ठप रहा। वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गया है।


















