-
नुकसान से किसानों की बढ़ी परेशानियां
अतुल राय
वाराणसी। अचानक मौसम परिवर्तन से आज रविवार को सुबह में आई आंधी-पानी से गेहूं की मड़ाई कटाई संग नुकसानी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई।वहीं दिन भर फाल्ट के चलते बिद्युत आपूर्ति बाधित रही। हरहुआ-रामेश्वर क्षेत्र में आंधी से खेत मे कटकर पड़े फसल उड़ जाने से तीतर बितर हो गये। बरसात से रखे बोझ भींग गये। जगह जगह पेंड व डालियां तार पर गिर गए।चक्का के किसान मधुवन यादव के अनुसार गेहूं की तैयार फसल की कटाई कर थ्रेसिंग करना था। बोझ भींग गए। दो से तीन दिन सूखने के बाद अब होगी थ्रेसिंग। आयर के किसान राजकुमार मिश्रा, आरडी यादव, दिनेश यादव, खरपत्तू राम के अनुसार आंधी पानी दोनो से खेती किसानी को नुकसानी हुई है। कई जगह बाजारों में लगे टीन शेड तो ग्लोसाइन बोर्ड तक गिर गए। पानी से भूसा दाना दोनों पर असर पड़ेगा। व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के अनुसार खेती संग व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। बाहर रखे सामान भींगने से नुकसानी हुई है। व्यापारियों के साइनबोर्ड व गोकुल धाम के बाहरी सजावट तक उड़ गए। किसान सुभाष मौर्य, गिरिजेश पटेल, राधाकृष्ण पांडेय, पिंकू पांडेय के अनुसार सब्जियों की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ आम के पेड़ में लगी फसल झड़ गए जिससे नुकसानी हुई है। वहीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि संयोग रहा कि आंधी व पानी हवा के साथ निकल गया। कहीं बरसात अधिक होती तो भारी नुकसानी उठानी पड़ती।