गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगामी 16 अप्रैल को जनपद में सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में जनसुनवाई की जानी है। उसके बाद आयोग सदस्य द्वारा महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्दों का निरीक्षण किया जाएगा।


















