Jaunpur News: सामाजिक न्याय हमारे संविधान की आत्मा है: डॉ. प्रमोद

Jaunpur News सामाजिक न्याय हमारे संविधान की आत्मा है डॉ. प्रमोद
जौनपुर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का मानना था कि राजनीतिक आजादी का तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक कि आर्थिक आजादी नहीं मिल जाती। आज हमारी आजादी के 75 साल बाद इस बात की सख्त जरूरत है कि हमारे समाज का उचित मूल्यांकन हो, सामाजिक-आर्थिक सर्वे हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि जो पीछे रह गए हैं, उनका भी उत्थान हो।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी मांग कर रही है कि जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक जनगणना हो और आरक्षण की सीमा तोड़कर सभी वर्गों को उचित भागीदारी दी जाए। हर हिन्दुस्तानी के लिए सामाजिक आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिक्षा रत्न डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कही।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा की देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का सबसे मजबूत अगर कोई कारण है तो वह हमारे देश का संविधान जिसको बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने एक सोच और विचार के साथ बनाया था जो भविष्य की चुनौतियों को समझ कर बनाया गया था।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, राजकुमार निषाद, विकास तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, विनय तिवारी, सहनवाज मंजूर, अबुजर शेख, अजय सोनकर, राजू गुप्ता, विशाल सेठ, निशार इलाही, जब्बार सलमानी, विनय सिंह, नीलेश सिंह, आदिल अशरफ, टीपू प्रजापति, अमित मिश्रा, गौरव कुशवाहा, विनय विश्वकर्मा, अंकित सिंह, शशांक सोनकर, मो. सब्बल, विजय विश्वकर्मा, इरसाद खान, शत्रु सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur