अतुल राय
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार,महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर कचहरी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे और असाधारण प्रतिभा के धनी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा समाज सुधारक भी थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान किया था इस कारण उन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने भारत में छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा के दोनों ओर अंबेडकर द्वार बनाने की घोषणा की।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही बड़ा स्मारक नहीं बना। जहां विपक्ष की सरकारें आती गई स्मारक बनते गए। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने और नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने बाबा साहब के जीवन से संबंधित पंचतीर्थ का विकास किया। मध्य प्रदेश के मऊ,लंदन में वह स्थान जहां बाबा साहब पढ़ते थे,नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित भूमि के विकास करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया। 19 नवंबर 2015 को नरेंद्र मोदी जी ने अंबेडकर जी के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना भी किया। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महापरि निर्वाण स्थल पर डॉ.अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया जो लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस कार्यक्रम का संयोजन महानगर संयोजक अशोक जाटव के संयोजकत्व में हुआ। इस अवसर पर कैण्ट विधायक सौरव श्रीवास्तव, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, डा. शिवनाथ यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, डॉ. सुदामा पटेल, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, रजनीश कनौजिया, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, रिचा सिंह, मोनिका पाण्डेय, पार्षद सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, विनय शादेजा, पूर्व सिकरौल पार्षद दिनेश यादव, सिंधू सोनकर, संजय जयसवाल, अशोक सोनकर, अजय गुप्ता, नीरज जायसवाल, किशन कनौजिया, पंकज चतुर्वेदी, अनिरुद्ध कनौजिया, भोला सोनकर, सत्यार्थ भारती आदि मौजूद रहे।