आईएपी जौनपुर ने किशोर स्वास्थ्य पर की विशेष कार्यशाला

IAP Jaunpur organized a special workshop on adolescent health
  • पीजीआई से आयीं डा. प्याली सहित तमाम विशेषज्ञों ने दी जानकारी

जौनपुर। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) जौनपुर द्वारा उत्तर प्रदेश एडोलेसेंट हेल्थ एकेडमी के सहयोग से किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ. प्याली भट्टाचार्य ने किशोरावस्था में देखभाल से संबंधित अहम जानकारी साझा की जबकि डॉ. शैली निगम ने HPV टीकाकरण के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

IAP Jaunpur organized a special workshop on adolescent health

डॉ. शुभा सिंह की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में डॉ. विनोद सिंह, डॉ निरंजन सिंह, डॉ. तेज सिंह, डॉ. विनोद कनौजिया, डॉ. अंजू कनौजिया, डॉ. फैज़ अहमद, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ शिखा शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ अरविंद सिंह, डॉ. अजीत कपूर, डॉ. लालजी प्रसाद, डॉ. जैश सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. फारूक, डॉ. विपिन राय सहित तमाम वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन डॉ. गुंजन पटेल एवं डॉ. विपुल सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आईएपी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur