Jaunpur News: चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किये गये बाबू जी अशोक सिंह

Jaunpur News चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किये गये बाबू जी अशोक सिंह
  • स्मृतिशेष अशोक सिंह की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय रामचरितमानस प्रवचन विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। बाबू जी के नाम से पहचाने जाने वाले तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रबन्धक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्मृतिशेष अशोक सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव महरूपुर स्थित उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर के हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस प्रवचन आयोजित किया गया। इसके बाद मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।
व्यास के रूप में डॉ. मदन मोहन मिश्र मानस कोविद वाराणसी तथा प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी रहे। तीन दिनों के चलने वाले कार्यक्रम में मानस के समस्त सोपनों का विद्वानों द्वारा प्रवचन किया गया। कथावाचक डॉ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि अशोक सिंह एक समाजसेवी के साथ मानस के बड़े प्रेमी व्यक्ति थे। उनके जीवन में उनका सरल स्वभाव ही उनके व्यक्तित्व का प्रमुख लक्षण था जिससे जनपदवासी उनसे बहुत प्यार करते थे। उन्हें रामायण की सभी चौपाई कंठस्थ थी।
मानस कोविद मदन मोहन मिश्रा ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से संबंधित सभी कथाएं सुनाईं और प्रभु श्रीराम के बाल रूप व राम,लक्ष्मण सीता का वन गमन की चर्चा किया। इसके साथ राम के जीवन की अनेकों वर्णन पर प्रकाश डाला। राम कथा सुनकर सभी श्रोता भाव-विभोर हो गए और रामजी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायम में हो गया। इस मौके पर उनके पुत्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, देवेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्मृति शेष अशोक सिंह की चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। कथाकार चंद्र प्रकाश विधार्थी ने कहा कि अशोक सिंह एक समाजसेवी थे। वे अपने जीवन काल में हमेशा गरीबों व असहायों की मदद करते थे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह, टीडी कॉलेज प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, टीडी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, प्रो. आर.एन त्रिपाठी पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, भाजपा नेता सुधाकर उपाध्याय, डा. सूर्य प्रकाश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, राजा सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ashok Singh jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur