जौनपुर। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ने बताया कि पर्यावरण जिसके अन्तर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव है की रक्षा करे और उसका संवर्द्धन करें तथा प्राणि मात्र के प्रति दया भाव रखें। जौनपुर का भौगोलिक क्षेत्रफल 4038 वर्ग किमी० है जिसमें वनावरण भौगोलिक क्षेत्रफल के सापेक्ष 1.58 प्रतिशत है जो भौगोलिक क्षेत्रफल के सापेक्ष बहुत कम है।
वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण में कराये गये कुल 734.99 हें0 में 1455504 लाख पौधों को रोपित किया गया। वर्ष 2023-24 में 138.45 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई है जिसमें सड़क के किनारे सूखे, पेड़ों का छपान कर विदोहन हेतु कुल 77 लाट बनाकर वन निगम को दी गयी जिसमें 95.94 लाख रूपयें की राजस्व प्राप्ति हुई है। आरा मशीनों के नवीनीकरण शुल्क से 22.38 लाख तथा अवैध कटान नियन्त्रण हेतु मारे गये छापे से जुर्माने के तौर पर कुल 18.50 लाख रूपयें की प्राप्ति राजस्व की गयी है।
वर्ष 2024-25 में वन विभाग द्वारा 3,23425 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया वृक्षारोपण से प्रत्येक आर्थिक लाभ के अन्तर्गत मुख्यतः ऊर्जा के स्रोत, रोजगार के अवसर, कुटीर तथा लघु उद्योगों की स्थापना, व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति, उद्योगों की आवश्यकताओं की पूर्ति। रेंज शाहगंज के अन्तर्गत गुजर ताल को इकों टूरिज्म विकास कार्य हेतु विकसित किया जा रहा है जो आने वाले दिनों में पर्यटन एवं वेट लैण्ड के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार परोक्ष लाभ के अन्तर्गत सीमित स्थानों की जलवायु पर अनुकुल प्रभाव, बाढ़ और सूखें पर नियन्त्रण मृदा संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभाव मुख्य है। वर्ष 2022-23 में 14.71912 लाख पौधों का रोपण किया गया जबकि वर्ष 2024-25 में 14.55504 लाख पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 2024-25 में जौनपुर वन प्रभाग के 38 पौधशालाओं कुल 48.76000 लाख नए पौधों का उगान किया जा रहा है।