Jaunpur News: राजेश यादव अध्यक्ष एवं अनिल यादव सचिव निर्वाचित

  • राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय पर्यवेक्षक उमेश चंद्र मौर्य अध्यक्ष मिर्जापुर मंडल, चुनाव अधिकारी पीयूष मिश्रा सचिव वाराणसी मंडल तथा सहायक चुनाव अधिकारी राम रतन सिंह की देख—रेख में संपन्न हुआ जहां राजेश यादव अध्यक्ष, अनिल यादव सचिव, दिलीप सिंह उपाध्यक्ष, महेंद्र मौर्य संगठन मंत्री, बृजेश यादव कोषाध्यक्ष, अमित कुमार संप्रेक्षक निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुये।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि हर एक लड़ाई को एकता के बल पर जीता जा सकता है। आने वाले समय में हम सभी लोग मिल—जुलकर प्रत्येक समस्याओं का निदान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता करते हुये पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि उचित समय पर लड़ाई को धार देना आवश्यक रहता है। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट संघ के सभी पदाधिकारियों में चट्टानी एकता है जो किसी भी लड़ाई को जीतने में सक्षम हैं। चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
समारोह को डॉ फूलचंद कनौजिया, डॉ रामकृष्ण यादव, देवेश यादव, अमर बहादुर यादव, अजय सिंह, आनंद यादव, जय सिंह यादव, डॉ रामकृष्ण पाल, बेकारू यादव, जय प्रकाश गुप्ता, प्रमोद शर्मा, रामलाल पाल, अजय लाल मौर्य, सुमन यादव, रुचि, मोहम्मद इलियास, महेंद्र कुमार, जय भारत सोनकर, राकेश, अभिषेक यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS