Jaunpur News: जौनपुर में सबसे पहले बनकर तैयार हुआ सुजानगंज क्षेत्र का पुलिस बूथ

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बदलापुर तिराहे पर थाना सुजानगंज द्वारा बनवाए गए एक पुलिस बूथ का उद्घाटन हुआ। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कहा कि यह पुलिस बूथ पूरे जिले भर में बनवाए जा रहे पुलिस बूथों में सबसे जल्दी तथा सबसे पहले बनकर तैयार हुआ जिसके लिए उन्होंने थाना सुजानगंज तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दिए। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेपी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि थाना सुजानगंज द्वारा अपराध को नियंत्रित करने के लिए बनवाए जा रहे इन पुलिस बूथों का कार्य अत्यंत ही सराहनीय है। इसके पहले कन्हैया लाल त्रिपाठी एवं संजय त्रिपाठी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।
तत्पश्चात उपस्थित उक्त अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पुलिस बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। उपस्थित अतिथियों तथा क्षेत्रवासियों के प्रति थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र में कोई भी सज्जन व्यक्ति किसी दुर्जन से प्रताणित न हो। इस अवसर पर दिनेश मिश्र, शुधीर तिवारी, इंदू प्रकाश त्रिपाठी, नन्हकू यादव, विकास सिंह, धीरज गुप्ता, मनोज तिवारी, एसआई मनोज सिंह, धनई प्रसाद भारद्वाज, विद्या सागर, प्रदीप मिश्र, राजनाथ यादव, मानस तिवारी, संजीव, अजय निर्मल, वरुण यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur