Home JAUNPUR Jaunpur News: सभी धर्मों की सत्य धारा गीता का ही प्रसारण है:...
-
यथार्थ गीता पाठ के समापन पर आशीर्वाद देने आये स्वामी अड़ागड़ानन्द महाराज के शिष्य
शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। सभी पंथों की सत्य धारा गीता का ही प्रसारण है। वह घर श्मशान के समान होता है जिस घर में प्रभु की चर्चा नहीं होती है। इस नश्वर संसार में ईश्वर ही सत्य है और उसका नाम ही अजर अमर है। उक्त बातें श्री परमहंस आश्रम सिऊरा में यथार्थ गीता पाठ के समापन के बाद प्रवचन के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के शिष्य नारद महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच कही।
उन्होंने आगे बताया कि सभी लोग जानते हैं कि परमात्मा ही सत्य है बड़े भाग्य से मानव तन मिला है जो अनमोल है। फिर भी लोग ईश्वर का भजन नहीं करते हैं। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने भी यही उपदेश अर्जुन के माध्यम से समूचे संसार को दिया है। गुरु महाराज स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी ने गीता की टीका यथार्थ गीता अपने गुरु महाराज परमानंद जी की प्रेरणा से किया है जो विश्व धर्म संसद द्वारा सम्मानित है। यथार्थ गीता का एक दो श्लोक अर्थ सहित रोज पढ़ें। सारी शंका निर्मूल हो जाएगी। सुबह-शाम ओम राम अथवा शिव जो भी अभिमत हो, उसे जपे। अनमोल जन्म देने वाले परमात्मा का सुमिरन नियमित करें। कल्याण ही कल्याण होगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, आश्रम के व्यवस्थापक रमेश शर्मा, प्रमोद मिश्रा, आचार्य विनय दुबे, राधाकृष्ण शर्मा एडवोकेट, रविंद्र यादव, डा. विजय बहादुर सिंह, डा. बृजेश मिश्रा, डा. सुरेश सुरेंद्र विक्रम सिंह, राजकुमार सिंह, पप्पू पांडेय, ओम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


















