दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बाबा साहब के संविधान से हैः योगी आदित्यनाथ

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के माधौगंज विकास खण्ड के रुईयागढ़ी में अमर सेनानी राजा नरपत सिंह के विजय दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रहे। मुख्य अतिथि हेलीपैड पर उतरकर अमर सेनानी राजा नरपत सिंह स्मारक स्थल पहुँचे जहाँ उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अमर सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित की। स्मारक परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित की जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। उनके द्वारा गोद भराई व अन्न प्राशन का संस्कार भी कराया गया। मंच पर पहुँचने के बाद माननीय विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा व तलवार भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने 650 करोड़ रूपये की 729 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व टूल किट प्रदान किये।
कुछ छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किये। 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये किये। आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाभी दी गयी। 2 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया।मुख्यमंत्री ने भारत माता के जयघोष से शुरुआत की। उन्होंने राजा नरपत सिंह को नमन करते हुए विजय दिवस की बधाई देते हुये कहा कि यह वर्ष संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत योजना को लेकर आगे बढ़ रह रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बाबा साहब के संविधान के कारण है। आजादी से पहले आजादी की बात करने पर अपमानित होना पड़ता था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने देश को एकजुटता की ओर बढ़ाया। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद मंगल पांडेय, रानी झाँसी, नाना साहब व राजा नरपत सिंह जैसे शहीदों को याद करते हुए कहा कि हरदोई में राजा नरपत सिंह ने अंग्रेजों को पराजित करने का कार्य किया था। अमर सेनानियों के स्मारक आधुनिक भारत के तीर्थ हैं। गंगा एक्सप्रेस वे हरदोई की दिल्ली व काशी से दूरी कम होगी। निवेश के नये प्रस्ताव आएंगे। टेक्सटाइल पार्क से मल्लावां के वस्त्रो को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी ने स्मारक स्थल की झील को पक्षी विहार के रुप में विकसित करने की घोषणा की। महाकुम्भ की महिमा का वर्णन करते हुए हुए कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अच्छा उदाहरण बना। यह विरासत व विकास का अद्भुत संगम है। उन्होंने जनपद के कारीगरों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो वर्षों में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। 2017 के हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होता था। दंगाइयों का इलाज डंडा है। उन्होंने वफ्फ संशोधन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री जी व केंद्रीय गृहमंत्री की सराहना किया।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि राजा नरपत सिंह की वीर भूमि में मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उत्तर प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश को गुंडा व माफिया मुक्त राज्य बनाया है। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने कहा कि आज विकास में उत्तर प्रदेश लम्बी छलांग लगा रहा है। हरदोई में भी विभिन्न योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। अनेक राज्यों में उत्तर प्रदेश को रोल मॉडल मानकर कार्य हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर, सदस्य विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव शकुन सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन सहित उनकी टीम लगातार व्यवस्थाओं में लगी रही।

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology