सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति जौनपुर के दिनेश यादव फौजी एवं अनिल यादव फौजी की संयुक्त अगुवाई में शहीद सौरभ यादव के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर कमलेश यादव फौजी, सुभाष यादव फौजी, संतोष फौजी, ओम प्रकाश राजभर, ध्यान चंद दुबे, आशीष फौजी, श्याम लाल फौजी, शिवा सहित तमाम जवान मौजूद रहे।