पवन मिश्रा
कौशाम्बी। ग्राम पंचायत कादिराबाद के ग्राम प्रधान रोशन सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह जो वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है। वर्ष 2015 में उनकी पत्नी तारा देवी प्रधान थी। तारा देवी के प्रधान कार्यकाल में उनके पुत्र ने कैटलसेट की धनराशि 131000 हजम कर लिया और लगभग 20 से 25 गांव के लोगों के नाम केटलसेट का पैसा प्राइवेट फॉर्म के नाम निकाल लिया जिन व्यक्तियों के नाम कैटलसेट का पैसा निकाला गया उनको इस बात की जानकारी नहीं है कि हमारे नाम कैटलसेट पास हुआ। ग्राम प्रधान के दोनों पुत्र के नाम राशन कार्ड बना हुआ है जिसमें नीलम देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह 217440191431 एवं रीना देवी पत्नी जीतेंद्र सिंह 217440502570 का राशनकार्ड जारी है।
जबकि नीलम देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने कैटल सेंड का भी लाभ ले चुकी है लेकिन मौके पर निर्माण कार्य नहीं किया गया। ग्राम प्रधान खुद वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे हैं जिसकी जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के सूची में गोबरसहाई की लिस्ट में 126 नंबर पर अंकित है क्या गरीबों का हक ग्राम प्रधान को लेना चाहिए जबकि ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान पेंशन भी ले रहे हैं। अगर जिलाधिकारी ने विस्तृत जांच कराई तो ग्राम प्रधान के ऊपर गाज गिरना तय है। इतना ही नहीं इसी तरह नत्थी देवी पत्नी राम नरेश के स्थान पर अपने भतीजे को भतीजे को अन्त्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया। अधिकारियों को गुमराह करके खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों ने जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी जांच वीडियो से करने के लिए एक पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।