अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान में केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में मॉक ड्रिल का आयोजित

एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर जनपद में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी को लेकर केंद्रीय विद्यालय भिनगा में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा आयोजित इस मॉक ड्रिल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को अग्निसुरक्षा, जीवन रक्षा तथा प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के तहत छात्रों को आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों दमकल उपकरणों के प्रयोग तथा अग्निकांड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियां बच्चों में सुरक्षा के प्रति सजगता एवं तत्परता विकसित करने में सहायक होती हैं। जनपद में चलाया जा रहा यह अभियान नागरिकों को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे आपदा की स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur