अध्यापिका को घायल कर 1 लाख नगदी समेत गले के चैन को लूट ले गये बदमाश

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। फूलपुर के खंजहापुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने अध्यापिका को तमंचा से घायल कर पर्स में रखे 1 लाख नगदी समेत गले में सोने के चैन को लूट को अंजाम दिया है। लूट की खबर सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।चन्द्रकला 45 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र आर्य लखनऊ की रहने वाली है। फूलपुर कोतवाली के सैदपुर में चंद्रकला का मायका पिता रामधनी के यहाँ है। अपने मायके में रहकर शिक्षण कार्य करती है। पीड़िता चन्द्र कला कम्पोजिट विद्यालय सैदपुर में अध्यापिका है।
फूलपुर कोतवाली के पलिया स्थित बैंक आफ बड़ौदा अमरेथु से अध्यापिका चन्द्रकला 1 लाख निकालकर आ रही थी। इसी बीच बाइक से अपने पति धर्मेंद्र के साथ चन्द्रकला खंजहापुर के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को सामने लाकर पति पत्नी को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा से अध्यापिका के सर पर वार करके घायल कर 1 लाख रुपया नगद, गले की चैन, मोबाइल और पर्स लूटकर कर फरार हो गये। 112 नम्बर पर फोन करके सूचना दिया। मौके पर 112 नम्बर की पुलिस पहुंच गयी। अम्बारी पुलिस चौकी और फूलपुर की भी पुलिस पहुंच गयी। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानन्द का कहना कि अध्यापिका से लूट होने की जानकारी हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology