रमाई महिला सेवा संस्था की महिलाओं ने धूमधाम से मनायी डा. अम्बेडकर जयन्ती

रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। भारत के संविधान शिल्पी, समाज शास्त्री व कानून विशेषज्ञ, नारी मुक्ति दाता डा. भीम राव अंबेडकर के 134वें जन्म दिवस को उनके जंयती पखवाड़े के अन्तर्गत कल रमाई महिला सेवा संस्था द्वारा संस्था के शिविर कार्यालय राजेन्द्र नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें सभी लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर संस्थाध्यक्षा डा. रेखा सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में महिलाओं को जो सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक अधिकार दिये है, उन्हीं की वजह से आज महिलायें देश के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
रविदास विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एपी भारती ने महिलाओं द्वारा संचालित किये जा रहे सामाजिक व शैक्षिक जागरुकता कार्यक्रम की प्रंशसा किया। साथ ही संस्थाध्यक्षा डॉ रेखा सिंह को और भी ज्यादा ज्यादा महिलाओं को इस जागस्कता अभियान में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। डा शत्रुघ्न राजपूत ने लोगों को अंधविश्वास व कुरीतियों से दूर रहकर महापुरुषों के आदर्श पर चलने को कहा कि एसआरपी कोंच के प्रवक्ता अतुल कुमार ने भी बाबा साहेब जी जीवन के संघर्ष से सीखने को प्रेरित किया|
कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य जगदेव प्रसाद ने किया। साथ ही जगदेव जी ने कहा कि महिलाओं को महापुरुषों के विचारों का प्रचार—प्रसार बाहर निकलकर भी किया जाना चाहिए| इस अवसर पर मेहर शांति, गीता देवी, शर्मिला, शोभा, सोना, रिकी, रंजना, वर्षा, शैलेष सरोज, कुसुम, रचना, ममता, रेखा देवी, कल्पना, वन्दना, आरती गौतम, अर्चना देवी, ऋृतु चंचल, जयदेवी आदि उपस्थित रहीं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Blossoms School Jaunpur

ADVT 2025 DBS Inter College Jaunpur

ADVT 2025 Tej Diagnostic Centre Jaunpur

ADVT 2025 Amrita Paramedical College Jaunpur

ADVT 2025 Anju Gill Academy Jaunpur 1

ADVT 2025 Microtek College of Management & Technology

Prakash Global School Jaunpur

ADVT 2025 Vedanta Hospital Jaunpur

ADVT 2025 AVS